औरंगाबाद के देवजरा थाना पुलिस ने NBW वारंटी रोहित गुप्ता को किया गिरफ्तार, रामगढ़ से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी
देवजरा थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी (NBW) रोहित गुप्ता को रामगढ़ से गिरफ्तार किया है. न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. पुलिस लगातार फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चला रही है.
Non-Bailable Warrant: देवजरा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को कैमूर जिले के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामगढ़ निवासी रविशंकर गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र रोहित गुप्ता उर्फ रोहित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.
न्यायालय ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट
देवजरा थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने बताया कि रोहित गुप्ता देवजरा थाना कांड संख्या 238/26 का अप्राथमिकी अभियुक्त है. मामले में न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट यानी NBW जारी किया गया था.
वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी.
गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी
थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस को आरोपी के रामगढ़ स्थित आवास पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.
फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस के अनुसार फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है. पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: Scorpio को छत पर चढ़ाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन, गोपालगंज का VIDEO देख लोग बोले- ऐसी पार्किंग पहली बार देखी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए