औरंगाबाद के देवजरा में फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार, 30 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती
आरोपी रौशन कुमार सिंह के मुख्य दरबाजे पर इश्तेहार चस्पाते पुलिस पदाधिकारी
Aurangabad News: पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर देवजरा थाना क्षेत्र के बनौखर एवं बाला पोखर गांव में फरार आरोपित रौशन कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया. यदि आरोपित 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.
Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड के देवजरा थाना क्षेत्र के बनौखर एवं बाला पोखर गांव में सोमवार की देर शाम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित रौशन कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया. रौशन कुमार स्वर्गीय मनोज सिंह के पुत्र हैं और संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हैं.
डुगडुगी बजाकर घर के मुख्य द्वार पर चिपकाया इश्तेहार
देवजरा थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी इश्तेहार को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत डुगडुगी बजाकर आरोपित के घर के मुख्य द्वार पर चिपकाया गया. इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को भी न्यायालय की कार्रवाई और आरोपित के फरार रहने की जानकारी दी गयी.
30 दिन में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती
थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि आरोपित 30 दिनों के भीतर थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देश के अनुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इश्तेहार तामील कराने की कार्रवाई के दौरान एएसआई संजीव पाठक समेत देवजरा थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. पुलिस ने कहा कि फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशों का नियमानुसार पालन कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Scorpio को छत पर चढ़ाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन, गोपालगंज का VIDEO देख लोग बोले- ऐसी पार्किंग पहली बार देखी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए