ट्रैक्टर में लदी ईंट के नीचे 51 पेटी शराब बरामद

Edited by SUJIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ शराब धंधेबाज, ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ शराब धंधेबाज, ट्रैक्टर जब्त प्रतिनिधि, अंबा. बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन माफिया शराब की खेप लगाने के लिए साइकिल, ठेले, ट्रैक्टर से लेकर हाइवा और लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. यहां तक कि कभी पूरे शरीर में शराब लेकर गुजरना, कभी वाहन में चेंबर बनाकर, कभी गैस टंकी में शराब ले जाना आम बात हो गयी है. न जाने शराब धंधेबाज शराब की तस्करी के लिए कैसे-कैसे तरकीब ढूंढते रहते हैं. हालांकि, अंबा थाना की पुलिस शराब धंधेबाज के मंसूबे को ध्वस्त करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है. शनिवार की रात पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के जगई पुल से दक्षिण परता गांव जाने वाले मुख्य पथ में एक ट्रैक्टर जब्त किया है. उक्त ट्रैक्टर से अलग-अलग ब्रांड की 51 पेटी शराब भी जब्त हुई है. थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि लाल रंग के ट्रैक्टर के डल्ले में ईंट के नीचे शराब लदी थी. इस दौरान पुलिस ने रोहतास जिले के अंकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक गांव निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर बिहार राज्य मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में सुपुर्द कर दिया गया है. शराब के धंधे में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन