औरंगाबाद : कुटुंबा के दक्षिणी क्षेत्र के अन्नदाता बेहाल, समय पर बारिश नहीं होने से सूख रही है धान की फसल

Updated:
विज्ञापन

समय पर बारिश नहीं होने से सूखे खेत.

जिले के दक्षिणी क्षेत्र में समय पर बारिश न होने से धान की फसलें सूखने लगी हैं. किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं क्योंकि सिंचाई परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं. स्थानीय विधायक ने किसानों की समस्या को स्वीकार किया है.

विज्ञापन

aurangabad news : मघा नक्षत्र और सावन का महीना अंतिम चरण में है, पर जिले के दक्षिणी क्षेत्र के असिंचित इलाके में अब तक धान की रोपाई पूरी नहीं हो सकी है.कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अब धान लगाने का समय समाप्त हो गया है. मगही कहावत भी है-"पूर्वा रोपे पूरा किसान, तेरह खखड़ी तीन धान " यानी पूर्वा नक्षत्र में रोपे गए धान से उपज नहीं होती.ऐसे में कुटुंबा प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सावन में नहीं हुई बारिश, सूखे हैं नदी व नाले

स्थानीय झखरी गांव के किसान राधेश्याम सिंह, करमडीह के राजा पांडेय और डिहरी के सुरेश सिंह आदि ने बताया कि सावन में भी झमाझम बारिश नहीं हुई. नदी-नाले सूखे पड़े हैं. भू-जल स्तर नीचे चले जाने से चापाकल और बोरिंग भी जवाब दे रहे हैं.खेतों में दरारें पड़ गयर हैं. इधर परता के पूर्व मुखिया वीरेंद्र पांडेय और किसान अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जिन किसानों ने जैसे-तैसे कर्ज लेकर एक-दो बीघा में धान की रोपाई की थी, सिंचाई के अभाव में वह फसल भी अब सूखने लगी है.

सिंचाई परियोजना बना राजनीतिक मुद्दा

किसानों की शिकायत है कि हडियाही सिंचाई परियोजना केवल राजनीतिज्ञों के लिए चुनावी मुद्दा बन कर रह गई है. सालों से इस योजना के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ. वहीं हर खेत तक पानी पहुंचाने का दावा करने वाली जल-जीवन-हरियाली योजना भी विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गयी है. पिपरी के ब्रजनंदन पाठक,चौखड़ा के अनिल सिंह और नौघड़ा के अरूण सिंह आदि किसानों ने सरकार से वैकल्पिक सिंचाई की व्यवस्था,बिजली बिल माफ करने और सुखाड़ घोषित कर मुआवजा देने की मांग की है.

कुटुंबा के किसानों के साथ है समस्या : विधायक

कुटुंबा विधायक ललन राम ने बताया कि कुटुंबा विधानसभा दक्षिणी क्षेत्र के किसानों के साथ विशेष समस्या है. इस बार बारिश नही होने से धान की खेती मुसीबत बन गई है.अकाल सुखाड़ और वर्षाभाव को देखते हुए किसानो के बिजली बिल माफ करने सूबे के सीएम और उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराउंगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन