किसान आंदोलन को तेज करने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा को मजबूत करना होगा : राजाराम सिंह
बैठक में शामिल सांसद राजाराम सिंह एवं अन्य
Aurangabad News : काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि किसान महासभा को मजबूत कर 2029 के चुनाव में एनडीए सरकार को करारी शिकस्त दी जाएगी. संगठन विस्तार पर जोर दिया गया.
Aurangabad News : 20-21 सितंबर को पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन की बैठक भखरुआं पटना रोड स्थित माले कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने की, जबकि नेतृत्व माले के हसपुरा प्रखंड सचिव सह किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद ने किया. बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों के साथ जिले में संगठन को मजबूत करने और किसानों के बीच सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई.
आपके शहर में
किसान आंदोलन को देशभर में तेज करने की जरूरत : राजाराम सिंह
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय किसान महासभा को मजबूत कर पूरे देश में किसान आंदोलन को तेज करना होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव में किसान एनडीए गठबंधन को भारी शिकस्त देने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में कृषि उत्पादों के साथ-साथ खाने-पीने की सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं. इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है.
Also Read : बेगूसराय में बीहट के स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 700 बच्चों के बीच बांटे गए फलदार पौधे
किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को किसान और मजदूर चलाते हैं, लेकिन आज दोनों ही हाशिए पर हैं. किसानों और मजदूरों के अधिकारों तथा उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष को और व्यापक बनाने की जरूरत है. उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव तक पहुंचने और किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया.
Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित
सभी प्रखंडों में किसान महासभा के होंगे सम्मेलन
बैठक की जानकारी देते हुए माले टाउन सचिव बिरजू चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में किसान महासभा के प्रखंड सम्मेलन आयोजित कर कमेटियों का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने और राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को तेज करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को ओबरा के महुआंव, एक सितंबर को हसपुरा के सोनहथु, दो सितंबर को गोह के कुड़वां, तीन सितंबर को बारुण के सादुरिकर्मा तथा चार सितंबर को दाउदनगर के संसा में प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में किसान महासभा के राज्य कमेटी सदस्य बसंत मेहता, पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, दाउदनगर प्रखंड सचिव दूधेश्वर मेहता, प्रखंड अध्यक्ष परशुराम सिंह, गोह प्रखंड सचिव बिहारी यादव, बारुण प्रखंड संयोजक अशोक यादव, जिला कमेटी सदस्य राम प्रवेश मेहता, देवशरण सिंह, अलकारी देवी, नरेंद्र कुमार, सुभाष मेहता, राम सकल मेहता, राम जनम मेहता, मनोज मेहता, वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए