औरंगाबाद: 10 अगस्त तक सभी प्रमुख सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने का लक्ष्य, डीडीसी ने की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करतीं उपविकास आयुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला प्रशासन औरंगाबाद में उद्योग व कारोबार से जुड़ी सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहा है. 10 अगस्त तक सभी प्रमुख सरकारी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन संचालित करने का लक्ष्य है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की समीक्षा बैठक में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में उद्योग एवं कारोबार से जुड़ी सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसमें सभी संबंधित विभागों को 10 अगस्त तक आवश्यक सुधार लागू करने और सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

22 जुलाई तक SOP अपलोड करने का निर्देश

डीडीसी ने समीक्षा के दौरान भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा संचालित 'डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान' और 'सिंगल विंडो सिस्टम' के तहत विभागीय दायित्वों की समीक्षा की. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग के नोडल पदाधिकारी का विवरण 22 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. साथ ही, प्रत्येक सेवा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी लेने के बाद उसे पोर्टल पर अपलोड करें.

पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन से सुधरेगी बिहार की रैंकिंग

बैठक में जोर दिया गया कि सेवाओं का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर हो और निरीक्षण रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए. लाभार्थियों और व्यवसायियों का अद्यतन डेटा संधारित करने का निर्देश भी दिया गया, क्योंकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मूल्यांकन में यूजर फीडबैक की अहम भूमिका होती है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में सुधार लाना है.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में नगर विकास, राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, उद्योग, पुलिस, अग्निशमन, ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई. मौके पर अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन