जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की झलकी प्रतिभा

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 31 Jan 2026 6:57 PM

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप सम्राट अशोक भवन में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार के लिए संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम युग की संभावनाएं एवं चुनौतियां आदि पर क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी कराया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन, एपीओ सर्वेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सभा का संचालन सुनील कुमार एवं शोभा तिवारी ने किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने स्टॉल पर लगाये गये सभी विज्ञान प्रदर्शनी का सूक्ष्मता से अवलोकन किया. छह से आठ वर्ग में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में मोहित राज ने प्रथम स्थान और दुर्गा कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. विज्ञान प्रदर्शनी में सिद्धार्थ कुमार एवं डिंपल्स कुमार ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कृत्रिम बुद्धिमत्ता में दीपक कुमार ने प्रथम एवं प्रेम राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग नौ से 12 के विकसित भारत विज्ञान प्रदर्शनी में दीक्षा शर्मा ने प्रथम और सत्यम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग नौ से 12 विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में रजनीश कुमार ने प्रथम और आनंद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में डायट तरार के व्याख्याता अशोक कुमार, शिक्षक राज कपूर मिश्रा, श्वेता कुमारी एवं अर्चना कुमारी शामिल थे. कार्यक्रम में भावना कुमारी, मृदुला सिन्हा, प्रीतम कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन