औरंगाबाद: पूर्व सीएम की 109वीं जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मरीजों के बीच दवा का भी वितरण

Updated:
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 109वीं जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त दवाएं और परामर्श.

विज्ञापन

Aurangabad News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सत्येंद्र नारायण सिन्हा (छोटे साहब) की 109वीं जयंती रविवार को समाहरणालय स्थित अनुग्रह स्मारक परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. एके अस्पताल के निदेशक एवं सर्जन डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. उन्होंने मस्तिष्क, रीढ़, पेट, छाती, मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया.

मरीजों को सलाह दी गयी, नियमित जांच कराएं

चिकित्सकों ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की अपील की. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभाव में फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. शिविर में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं.

पूर्व सीएम के योगदान को याद किया

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सत्येंद्र नारायण सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि छोटे साहब द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चुलबुल सिंह, प्रो. विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, मो. जुल्फिकार, टिंकू सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मो. इरफान, मो. अंसारी, वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता रवि कुमार सिंह, अधिवक्ता सरोज कुमार, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार, कंचन कुमार, नीतीश कुमार, गुड्डू कुमार, छोटू रजक, रामाधार शर्मा, नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ALSO READ: जहानाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा, 8 केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन