कुशहा गांव में युवा क्लब का गठन, खेल, संस्कृति व कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 5:01 PM

विज्ञापन

खेल, संस्कृति व कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत के कुशहा गांव में युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. संदीप गुप्ता की पहल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरंजन कुमार ने किया. बैठक में मेरा युवा भारत अभियान के तहत प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में चार क्लबों के गठन की योजना पर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित युवाओं ने एकमत होकर कुशहा गांव में भी क्लब गठन का निर्णय लिया. सर्वसम्मति से क्लब का नाम युवा क्लब रखा गया. इस क्लब के माध्यम से गांव के युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहसिक गतिविधियों, कौशल प्रशिक्षण तथा अनुभवात्मक शिक्षण जैसे कार्यों से जोड़ा जायेगा, जिससे युवाओं के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके. बैठक के दौरान क्लब की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया. इसमें अध्यक्ष पद पर चितरंजन कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार तथा सचिव पद पर राहुल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी. क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि युवा क्लब गांव के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा. उन्होंने बताया कि क्लब के माध्यम से युवाओं को खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि क्लब युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. सचिव राहुल कुमार ने बताया कि क्लब गांव में शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा तथा सभी सदस्यों के सहयोग से इसे सफल बनाया जायेगा. इस युवा क्लब में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें दीपक कुमार, राहुल कुमार, रमाशंकर कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, सिंटू कुमार, मंजय कुमार ने प्रेमशंकर कुमार, राजीव रंजन, मोहित कुमार, पंकज कुमार, अंशु कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, आनंद कुमार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन