पिकअप के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध घायल
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 6:06 PM
???????
पिकअप के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध घायल
प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के कुशवाहा नगर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल वृद्ध की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल गणेश यादव ने बताया कि वे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर किसी काम से औरंगाबाद शहर जा रहे थे. जैसे ही कुशवाहा नगर गांव के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप चालक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी. पिकअप की टक्कर से वृद्ध गणेश यादव घायल हो गये. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने पिकअप व उसके चालक को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी. सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. पता चला कि दुर्घटना में घायल वृद्ध के इलाज का पूरा खर्च पिकअप चालक ने उठाया. हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ पिकअप चालक की बहसबाजी भी हुई. अंततः पुलिस पहुंची और पिकअप चालक को लेकर अपने साथ चली गयी. इधर, इस घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायल वृद्ध का हाल जाना. इसके बाद आगे के इलाज की प्रक्रिया में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










