16-17 फरवरी को होगा देवकुंड महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 12 Feb 2026 4:48 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.गोह प्रखंड क्षेत्र के देवकुंड स्थित खेल मैदान में 16 और 17 फरवरी को दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन, औरंगाबाद और बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन

बीडीओ ने कहा – तैयारियां अंतिम चरण में, सांसद, विधान पार्षद व कई विधायक होंगे शामिल प्रतिनिधि, गोह . गोह प्रखंड क्षेत्र के देवकुंड स्थित खेल मैदान में 16 और 17 फरवरी को दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन, औरंगाबाद और बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे अतिथियों के आगमन के साथ होगा. उद्घाटन के बाद बिहार गीत, दीप प्रज्ज्वलन और मंच उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट सांसद राजाराम सिंह और औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई विधान पार्षद और विधायक भी शामिल होंगे. अतिविशिष्ट अतिथियों में विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, जीवन कुमार, गोह विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, कुटुंबा विधायक ललन राम, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा और रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति प्रस्तावित है. इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.बीडीओ ने बताया कि पहले दिन अतिथियों के संबोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. वहीं 17 फरवरी को स्थानीय कलाकारों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. शाम चार बजे कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा व 4:30 बजे धन्यवाद ज्ञापन के साथ महोत्सव का समापन होगा. उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. देवकुंड महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन