औरंगाबाद : मदनपुर में इस बार भव्य होगा दुर्गापूजा आयोजन, पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर बनी योजना

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर देवी स्थान नवरात्र समिति की बैठक में आगामी दुर्गापूजा को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के मदनपुर नगर पंचायत मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में शनिवार की रात देवी स्थान नवरात्र समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संदीप कुमार उर्फ लड्डू ने की.

विज्ञापन

बैठक में आगामी दुर्गापूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूजा के लिए भव्य पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कराने पर सहमति बनी.

पूजा की रूपरेखा और व्यवस्था

बैठक में पूजा की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्था तथा समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा आयोजन कराया जाएगा.

नवगठित समिति के पदाधिकारी

बैठक में प्रधान संरक्षक जयशंकर शर्मा को बनाया गया. वहीं सचिव ज्ञान दत्त पांडेय, कोषाध्यक्ष अंकित सिन्हा एवं रोहित सिन्हा तथा उपाध्यक्ष इंद्रदेव पासवान चुने गए. संरक्षक मंडल में राणा राकेश लाल, सोनू सिंह, नंद कुमार शर्मा, सुभाष रंजन सिन्हा, शंभू प्रसाद सिन्हा, विजय सोनी एवं मनोज सिंह को शामिल किया गया.

समिति के अन्य सदस्य

वहीं समिति के सदस्यों में राहुल कुमार सिन्हा, एस कुमार, संगम सिंह, दिव्यांशु सिन्हा, प्रियांशु सिन्हा, रॉकी शर्मा, अंकेश शर्मा, रोशन सिन्हा, डब्लू सिन्हा, शुभम सिंह, बिट्टू शर्मा एवं आकाश शर्मा शामिल हैं.

सुरक्षा और अन्य तैयारियां

समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर जल्द ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन