Aurangabad News: '5 लाख रुपया रंगदारी दो नहीं तो मार देंगे', औरंगाबाद में पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Apr 2025 3:16 PM
घायल पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा
Aurangabad News: गणेश कुशवाहा ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व में भी कई बार मामला तूल पकड़ा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उसे सुलझा दिया गया था. दो दिन पहले जब वे अपने खेत तरफ जा रहे थे तो गांव के ही नवल मेहता और उसके दोनों बेटे अक्षय कुमार और अमर कुमार ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. पैसा नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के पिपरौरा पंचायत के परोरा गांव में पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में पैक्स अध्यक्ष सहित तीन लोग जख्मी हो गए. जख्मियों में परोरा गांव निवासी रामबरत मेहता के पुत्र और पिपरौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा, बड़ा भाई कैलाश मेहता और उनका पुत्र विवेक कुमार शामिल है. घटना शनिवार सुबह घटी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पैक्स चुनाव में उनका विवाद हुआ था. पूर्व में भी कई बार उक्त लोगों ने हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे.
पूरा परिवार दहशत में था
पांच लाख रुपया रंगदारी टैक्स व हत्या की धमकी मिलने के बाद पैक्स अध्यक्ष का पूरा परिवार दहशत में था. पैक्स अध्यक्ष थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की बात सोच ही रहा था कि उन लोगों ने हमला कर दिया. गणेश कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे खेत टहलने निकले तो उक्त लोग पहले से ही बधार में एक प्लानिंग के तहत लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे हुए थे. इसी दौरान उक्त लोगों ने पैक्स अध्यक्ष को चारों तरफ से घेर लिया और गाली-गलौज करने लगा. इसी दौरान आवेश में तीनों पिता-पुत्र ने पैक्स अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बुरी तरह पीटा
गणेश कुशवाहा के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर बड़ा भाई कैलाश मेहता और भतीजा विवेक कुमार बचाने के लिए दौड़े. इसी दौरान उन लोगों ने इनकी भी जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसी दौरान सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्यों दिया समर्थन, मुस्लिम नेताओं ने कर दिया खुलासा
पैक्स अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मारपीट की घटना में पैक्स अध्यक्ष गणेश कुशवाहा का दोनों हाथ टूट गया और सिर फट गया. वहीं कैलाश मेहता का सिर्फ व एक पैर की अंगुली टूट गयी. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गणेश कुशवाहा की स्थिति गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन पैक्स अध्यक्ष को लेकर पीएमसीएच पटना चले गए. वहीं जख्मी भाई कैलाश का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पैक्स अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद भी उक्त लोगों द्वारा थाना में शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले की सूचना है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










