Aurangabad: दो दिनों बाद मिला संध्या अर्ध्य से लापता युवक का शव, शव से लिपटकर चीत्कार उठे परिजन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Nov 2024 4:54 PM
Aurangabad: औरंगाबाद जिले के उनथु गांव के बधार स्थित सोन नहर के समीप दो दिनों से लापता एक 38 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है.
Aurangabad: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के उनथु गांव के बधार स्थित सोन नहर के समीप से छठ महापर्व के संध्या अर्ध्य यानी दो दिनों से लापता एक 38 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बनाही गांव निवासी रामनारायण चौधरी के पुत्र कामेश्वर चौधरी के रूप में हुई है. शनिवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि घर में में छठ पर्व हुआ था. गुरुवार की शाम पूरा परिवार के साथ घाट पर अर्ध्य दिलाने गया हुआ था. अर्ध्य के बाद पूरा परिवार घर लौटा. इसके बाद वह परिजनों से खेत पटवन करने को कह बधार तरफ चला गया, लेकिन रात तक नही लौट.
शव देखते ही मचा शोरगुल
सुबह का अर्ध्य समाप्त होने के बाद परिजनों को चिंता हुई. परिजन इधर उधर खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका. शनिवार की सुबह जब आसपास के ग्रामीण खेतों में काम करने निकले तो देखा कि खेत मे एक शव पड़ा हुआ है. शव देखते ही ग्रामीणों ने शोरगुल मचाया. आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी तो युवक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी का माहौल हो गया. कुछ लोगों ने घटना की सूचना फेसर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर फेसर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. हालांकि परिजनों जे बगल के गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है.
आगे की कार्रवाई की जा रही
जानकारी के मुताबिक कामेश्वर बगल के गांव के एक व्यक्ति से शुद पर कुछ रुपये लिया था, जिसे यह किसी कारणवश लौटा नही रह था. उस व्यक्ति द्वारा बार-बार पैसों का दबाव बनाया जा रहा था. आरोप है कि कई बार उस व्यक्ति द्वारा पैसा न देने पर हत्या करने की भी धमकी दी गयी थी. परिजनों ने आशंका जताई है कि उसी व्यक्ति द्वारा गला रेतकर हत्या कर बधार के शव फेंक दिया गया है. फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बनाही गांव के एक युवक की गला रेतकर हत्या किया गया है. मामले के परिजनों द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया गया है. मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें: Accident: मंत्री जमा खां के काफिले में शामिल स्कॉर्पियो पलटी, कई घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










