औरंगाबाद : 1996 से चली आ रही परंपरा का 30वां वर्ष, दाउदनगर में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

बाबा गणिनाथ की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा द्वारा 19 सितंबर को सोन तट पर बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 30वां वार्षिक पूजनोत्सव सह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Aurangabad News : सोन तट स्थित बाबा भूतनाथ प्रांगण में होगा वार्षिक सम्मेलन, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना. फोटो बाबा गणिनाथ की प्रतिमा. दाउदनगर. अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा, शाखा दाउदनगर के तत्वावधान में आगामी 19 सितंबर, शनिवार को सोन नदी के तट पर स्थित बाबा भूतनाथ प्रांगण में श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजनोत्सव सह वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

आयोजन को लेकर समाज के लोगों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. पूजनोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न जिलों से स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की संभावना है.

1996 में हुई थी शुरुआत

स्थानीय शाखा के मुख्य संयोजक प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि दाउदनगर में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी. उस समय तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी ललन प्रसाद एवं शंभू प्रसाद के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस वर्ष आयोजन का 30वां वर्ष है.

पूजन और प्रसाद वितरण

आयोजकों के अनुसार, पूजनोत्सव में श्रद्धालु अपने कुल गुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी का विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे. इसके बाद हवन का आयोजन किया जाएगा. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

विभिन्न जिलों से श्रद्धालु

पूजनोत्सव में औरंगाबाद, अरवल और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो सकते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी

वार्षिक सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे. इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन