ePaper

पंडुकी में मंदिर व रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 07 Feb 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
पंडुकी में मंदिर व रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

एक व्यक्ति के गले में गमछा डालकर जान से मारने की कोशिश की गयी

विज्ञापन

गोह.

गोह थाना क्षेत्र के पंडुकी गांव में रविदास मंदिर और रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक पक्ष की ओर से रामाकांत शर्मा ने आवेदन देकर बताया है कि बीते छह फरवरी की शाम गांव के रास्ते को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड व अन्य हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लगी. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति के गले में गमछा डालकर जान से मारने की कोशिश की गयी. घटना में रोहित कुमार, गौतम कुमार और सुमित कुमार के भी घायल होने की बात कही गयी है. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से विफन राम (70 वर्ष) ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसी दिन कुछ लोग रविदास मंदिर हटाने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई और लाठी-डंडे से मारपीट कर दी गयी. इस घटना में उनका सिर फट गया तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आयी. बायां हाथ फ्रैक्चर होने की बात कही गयी है. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने मंदिर में घुसकर संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा बच्चों के साथ मारपीट कर साइकिल छीन ली. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन