मशीन में फंसा एटीएम कार्ड, खाते से निकाले 15,500 रुपये

Updated:
विज्ञापन

इस मामले में प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर निवासी विकास विपिन भारती के एटीएम कार्ड से फर्जीवाड़ा कर 15500 रुपये निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त युवक ने इस मामले में प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा है कि शुक्रवार को मदनपुर मस्जिद के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था. इस दौरान उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. पीछे से आए एक युवक ने कहा कि एटीएम गार्ड को बुलाकर लाओ. बाहर निकलते ही अज्ञात युवक भाग निकला और कुछ देर बाद एटीएम कार्ड से शिवगंज से 15गग00 रुपये का निकासी कर लिया गया .थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन