जंगल में मिला मौत का जखीरा, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को मिले दो शक्तिशाली बम
औरंगाबाद में मिला बम Bombs found by security forces in Aurangabad
औरंगाबाद : जिले के देव में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान सीआरपीएफ को दो आईडी बम मिला है. इस सम्बंधित जानकारी देते हुए एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ एवं कोबरा के जवानों द्वारा देव क्षेत्र के जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ढिबरा थाना क्षेत्र के झरना गांव के समीप छकरबंदा पहाड़ से 8 किलो का दो शक्तिशाली आईडी बरामद किया गया है.
आपके शहर में
आपको बता दें कि बम मिलने के बाद पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है. वही यह बम किसके द्वारा रखा गया था, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में नक्सलियों के खिलाफ ढिबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए