औरंगाबाद के मदनपुर में मदार नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मुआवजे के लिए सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक प्रमोद कुमार सिंह मौके पर रोते बिलखते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर के पलकिया गांव के पास मदार नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर दिलशाद की दर्दनाक मौत हो गई. शौच के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया.

विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव के समीप मदार नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पलकिया गांव निवासी मो. सऊद साहब के पुत्र दिलशाद अफरोज के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

दौड़ने के दौरान नदी किनारे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार दिलशाद मंगलवार की सुबह रोज की तरह दौड़ने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान वह मदार नदी के किनारे शौच के लिए गया. वहां पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला. परिजनों के अनुसार हादसे में उसकी मौत हो गयी.

तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था दिलशाद

दिलशाद तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसकी दो बहनें भी हैं. किशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बेटे की मौत के बाद मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. पूरे पलकिया गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक प्रमोद कुमार सिंह मौके पर रोते बिलखते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जिला पार्षद शंकर यादव और जन सुराज के नेता तजमुल खान घटनास्थल पर पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

किशोर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध जताया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर मदनपुर थाना के एसआई सुमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

घटना के बाद पलकिया गांव में शोक का माहौल है. किशोर की मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं.

Also Read: बिहार में बाढ़: कहीं घट रहा पानी तो कहीं गंगा ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में कैसा है हाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन