Bihar News: औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज शमशान घाट के पास एनएच 19 पर बने पुलिया में अनियंत्रित होकर एक बाइक गिर गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव निवासी अरविंद चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार एवं पुकार चंद्रवंशी के 18 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे घर

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना घटी है. मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग कर ��हे 112 की टीम सड़क किनारे एक युवक को घायल स्थिति में देखा तो उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया.

Also Read: पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही दो युवकों की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान चुन्नू की मौत हो गयी. उसके बाद पता चला कि एक और युवक है जो पुलिया के नीचे गिरा हुआ है. पुलिस ने पुलिया के नीचे गिरे युवक मोहित कुमार को निकाल कर सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद दोनों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये वीडियो भी देखें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन