औरंगाबाद: दाउदनगर में चला विशेष वाहन जांच अभियान, 79 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.82 लाख का जुर्माना
कार्रवाई करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद के दाउदनगर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 79 वाहनों से ₹1.82 लाख का जुर्माना वसूला गया. अभियान में हेलमेट और वाहन दस्तावेजों की जांच कर चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.
Aurangabad News: औरंगाबाद की जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के निर्देश पर दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआ मोड़ के आसपास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों की सघन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,82,500 रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) लगाया गया.
हेलमेट और वाहन दस्तावेजों की हुई जांच
परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. बिना हेलमेट वाहन चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई.
वाहन चालकों को किया गया जागरूक
जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. दोपहिया चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई.
नियमों के पालन से ही सड़क हादसों में आएगी कमी
जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है कि वह मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करे. उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए