नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का जायजा लें बीडीओ व पंचायत सचिव

Updated:
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर चल रही सभी विकासात्मक योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाये

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में पंचायती राज विभाग की प्रगति, पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य, वर्ष 2025-26 की लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय व्यय तथा भौतिक उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर चल रही सभी विकासात्मक योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाये तथा स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये. उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रस्तावों के निष्पादन, निधि व्यय में पारदर्शिता, पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की गति, मनरेगा कार्यों की प्रगति, तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की वास्तविक उपलब्धियों पर जोर दिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्य की प्रगति का सत्यापन सुनिश्चित करें. साथ ही आवश्यकतानुसार समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए कार्यों में अनावश्यक विलंब को हर हाल में रोका जाये. बैठक में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना भी निर्धारित की गयी. जिलाधिकारी ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लाभुक तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन