औरंगाबाद में वेंटीलेटर से घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की संपत्ति और जन्मदिन का सामान लेकर फरार

Author Om prakash
Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान की तस्वीर

वेंटीलेटर के रास्ते घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की संपत्ति व जन्मदिन का सामान ले उड़े फोटो-बिखरा पड़ा सामान,जांच करती पुलिस दाउदनगर शहर में चोरी की घटनाएं थमने

विज्ञापन

Aurangabad News: वेंटीलेटर के रास्ते घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की संपत्ति व जन्मदिन का सामान ले उड़े फोटो-बिखरा पड़ा सामान,जांच करती पुलिस दाउदनगर शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.ताजा मामला वार्ड संख्या 25 स्थित मौलाबाग न्यू एरिया मोहल्ले का है, जहां अज्ञात चोरों ने देवेंद्र राम के घर में घुसकर नगद समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. खास बात यह रही कि चोरी के दौरान एक चोर का शर्ट घटनास्थल पर ही छूट गया.जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी देवेंद्र राम और परिवार के सभी सदस्य शनिवार रात करीब 10:30 बजे भोजन करने के बाद सो गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गहने और 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार

देर रात चोर वेंटीलेटर के सहारे घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे सूटकेस व अन्य सामान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो पीछे का गेट खुला मिला और कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई.पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर डेढ़ ग्राम का सोने का झुमका, एक ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, करीब एक ग्राम का सोने का कान का टॉप, चांदी की दो पायल, चांदी की दो चेन तथा 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.चोरी गए जेवरों व अन्य सामान की कुल कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है.गृहस्वामी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का जन्मदिन रविवार को मनाया जाना था.

Aurangabad News: पुलिस जांच में जुटी

इसके लिए करीब 16 हजार रुपये का सामान खरीदा गया था, जिसे भी चोर अपने साथ ले गए.सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी.इधर, नगर पर्षद के सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं वार्ड पार्षद डॉ. केदारनाथ सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

चोरी की घटनाओं पर चिंता

उन्होंने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि नशाखोरी और जुआ खेलने वाले असामाजिक तत्व चोरी की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं.साथ ही घटनास्थल पर मिले चोर के शर्ट के आधार पर डॉग स्क्वॉड बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की भी मांग की.

ALSO READ:औरंगाबाद के इस गांव में आजादी के 79 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, इमरजेंसी में एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन