औरंगाबाद: सितंबर में होगी जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा, बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में निर्णय
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News: बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में औरंगाबाद को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने पर चर्चा हुई. सितंबर में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.
Aurangabad News: बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के सभागार में जिलाध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन रिंकू सिंह ने किया. बैठक में संगठन ने सितंबर माह में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया.
तीन शिक्षाविद बनाए गए संरक्षक
संगठन के महासचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने में योगदान देने वाले सीतयोग के संस्थापक कुमार योगेंद्र सिंह, लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ. धनंजय कुमार शर्मा तथा प्रोफेसर ज्ञान सिंह को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया.
शिक्षा को बताया बेहतर भविष्य की नींव
कुमार योगेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है. उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है.
डॉ. धनंजय कुमार शर्मा ने कहा कि निजी विद्यालय बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय बिना सरकारी आर्थिक सहयोग के अपने संसाधनों के बल पर संचालित होते हैं और शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं.
सितंबर में होगी प्रतियोगिता परीक्षा
बैठक में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा विद्यालय संचालकों ने सर्वसम्मति से सितंबर माह में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की. उन्होंने सदस्य विद्यालयों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय संचालन से जुड़ी किसी भी सरकारी या प्रशासनिक समस्या में जिला इकाई हरसंभव सहयोग करेगी.
आभार के साथ बैठक संपन्न
बैठक के अंत में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. धनंजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए