औरंगाबाद पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 22 गिरफ्तार

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 4:41 PM

विज्ञापन

810 लीटर से अधिक शराब जब्त

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. जिले में अपराध नियंत्रण और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से औरंगाबाद पुलिस ने आठ फरवरी को व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच, छापेमारी और गश्ती के क्रम में 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से सात अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के आरोप में दो तथा मद्य निषेध अधिनियम के तहत पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हुई. वहीं अन्य मामलों में 15 आरोपितों को पकड़ा गया. यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है. शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 810.50 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 245 लीटर देशी एवं 565.50 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक कार, एक ट्रैक्टर, दो बाइक और तीन तसले भी जब्त किए गए. वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 1182 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक लाख 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस का कहना है कि इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी. बरामदगी के प्रमुख मामलों में नवीनगर थाना क्षेत्र से 1.50 लीटर विदेशी शराब के साथ कार सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. सलैया थाना क्षेत्र में 20 लीटर देशी शराब और बाइक जब्त की गई. वहीं अंबा थाना क्षेत्र में 564 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त किया गया. ओबरा थाना क्षेत्र में 225 लीटर देशी शराब के साथ तसले और बाइक की बरामदगी हुई. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. आम जनता से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि जिले को अपराध और नशा मुक्त बनाया जा सके.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन