Aurangabad News : उमगा पहाड़ पर घुमने गये युवक से छीने पैसे

Updated at : 15 Oct 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : उमगा पहाड़ पर घुमने गये युवक से छीने पैसे

Aurangabad News:ग्रामीणों ने पकड़कर तीन आरोपितों को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा पहाड़ पर घुमने पहुंचे युवक को कुल्हाड़ी का भय दिखाकर और जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. देव थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र नरेंद्र मोहन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वह उमंगा पहाड़ पर घुमने गये थे. पहाड़ पर पहले से रहे तीन लोग हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए थे. वे लोग मारपीट कर कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर पांच हजार रुपये उसके पास था, जिसे छीन लिया. पैसा मांगने पर नानी से फोन कर मोबाइल नंबर पर दो हजार रुपये मंगवाया और इसके बाद विकास कुमार के मोबाइल फोन पे दो हजार पचास रुपये उन लोगों ने डलवाये. घटना की जानकारी पुलिस की दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच छिनतई करने में शामिल रहे मंजरेठी निवासी रामवरण पासवान के पुत्र विकास कुमार उर्फ बोस, पुर्णाडीह निवासी महेश्वर भुइंया के पुत्र सुबोध भुइंया व इसी गांव के टेनी भुइंया के पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इधर, पता चला कि पहाड़ पर छिनतई करने की सूचना ग्रामीणों को मिली. ग्रामीणों ने तीनों अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि छिनतई मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन