Aurangabad News : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News:घर के बाहर बिजली के पोल के समीप मवेशी बांध रहा था कृष्ण कुमार

विज्ञापन

ओबरा . ओबरा थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में बिजली के पोल से निकले अर्थ में दौड़ रहे करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मायापुर गांव निवावसी गंगा दयाल यादव के 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है. करेंट लगने के बाद लोगों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक घर के बाहर बिजली के पोल के समीप मवेशी बांध रहा था. उसी दौरान पोल की अर्थिंग में अचानक करंट दौड़ रहा था जिसके संपर्क में आने से वह घायल हो गया. आस-पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही ओबरा थाने के पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार में पत्नी मधु देवी व तीन बेटी है. ग्रामीणों ने बताया कि परिवार अत्यंत ही गरीब है. मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. इस घटना में मृतक के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है. लोगों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है. कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पोल के अर्थ में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन