Aurangabad News : 12.445 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News:ओडीशा से ट्रेन के सहारे लाया जा रहा था गांजा, पहुंचाने वाले को इनाम के रूप में मिलता था 10-10 हजार

विज्ञापन

ओबरा. सोमवार को थाना क्षेत्र के शंकरपुर ओवरब्रिज के समीप से पुलिस ने 12.445 किलो गांजे के साथ एक महिला सहित दो लोग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ओबरा थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव निवासी भीम सिंह के पुत्र 30 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ पांडु व मंतोष राम नामक व्यक्ति की 40 वर्षीय पत्नी रिता देवी शामिल है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो लोग दूसरे राज्य से गांजा लेकर ओबरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले है. त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकरपुर ओवरब्रिज के समीप छापेमारी की गयी. दो व्यक्तियों के पास रहे हैंडबैग की तलाशी ली गयी, तो गांजा बरामद किया गया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, मौके से लालदेव यादव के पुत्र अजीत कुमार भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी लोग ट्रेन से गांजा लेकर ओडीशा से ओबरा लौट रहे थे. गांजा ओबरा निवासी अजीत कुमार का था और उसे सुरक्षित पहुंचाने के लिए उन्हें 10-10 हजार रुपये दिये जाते. थानाध्यक्ष की माने तो दोनों ट्रेन से गांजा लेकर ओबरा जा रहे थे. वैसे इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी और गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. तीसरे व्यक्ति की तलाश चल रही है. जल्द भी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जानकारी मिली कि नीरज कुमार पांडू को पहले भी दाउदनगर थाना क्षेत्र के प्रमोद चौक के पास से 31 किलो गांजे के साथ जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था. वह पहले से ही गाजा तस्करी में शामिल रहा है. गौरतलब है कि ओबरा एवं विभिन्न क्षेत्र में गांजे की सप्लाई चोरी-छिपे हो रही है. वैसे बरामद गांजे की कीमत ओडीशा में 70 हजार रुपये बतायी जा रही है. वही यह ओबरा में एक लाख 20 हजार रुपये तक में बेचा जाता.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन