Aurangabad News : जसोइया मोड़ पर ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 10:36 PM
Aurangabad News:साले की हालत गंभीर, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के जसोईया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया. इस घटना में 40 वर्षीय जीजा की मौत हो गयी, वहीं साला घायल हो गया. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खडीहा गांव निवासी तुलसी चौधरी के पुत्र सुजय चौधरी के रूप में हुई है. वही जो घायल है उसका नाम शिवपूजन चौधरी है और वह शहर के धर्मशाला रोड का रहने वाला है. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सुजय चौधरी अपने साले शिवपूजन चौधरी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रोहतास जिले के किसी गांव में गये हुए थे. वापस लौटने के दौरान जैसे ही जसोइया मोड़ के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दोनों को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही सुजय की मौत हो गई और शिवपूजन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी और घायल शिवपूजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. घटना के बाद नगर थाना की पुलिस ने परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. पता चला कि मृतक के दो बेटा व एक बेटी है. घटना के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










