Aurangabad News : नामांकन में आये समर्थक को टेंपो ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक शराब के नशे में धुत था जो देव मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था

विज्ञापन

देव. देव प्रखंड मुख्यालय में एक प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने आये दो समर्थकों को अनियंत्रित टेंपो ने धक्का मार दिया, जिससे एक की मौत हो गयी. जबकि, दूसरा घायल हो गया. जानकारी मिली कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने आए एक प्रत्याशी के साथ आये दो समर्थकों को अनियंत्रित टेंपो ने कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक सुरेश सिंह ढिबरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले थे. जबकि उसी गांव निवासी अनिरूद्ध सिंह के पुत्र विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना देव प्रखंड मुख्यालय के समीप हुई है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने सुरेश सिंह की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कालेज रेफर दिया था. जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. सदर अस्पताल में घायल विनोद सिंह ने बताया कि देव प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए आये थे. तभी देव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने सड़क के किनारे पैदल जा रहे दो व्यक्ति को रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक शराब के नशे में धुत था जो देव मोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था. देव ब्लॉक और विद्युत ग्रिड के बीच अनियंत्रित होकर दो लोगों को कुचल दिया. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन