Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : पीएचसी खांसी-सर्दी के मरीजों की उमड़ी भीड़

Aurangabad News:मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा

विज्ञापन

दाउदनगर. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों खांसी, सर्दी और गले की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सुबह और शाम बढ़ती ठंडक तथा दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. स्थिति यह है कि ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखी जा रही है. मरीजों का कहना है कि गले में खराश, नाक बहना, लगातार खांसी और हल्का बुखार जैसी शिकायतें आम हो गयी हैं. कई लोग कमजोरी और सिरदर्द की समस्या से भी परेशान हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आये मरीजों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है, वहीं दवा वितरण काउंटर पर भी लंबी कतारें लग रही है. चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सका पदाधिकारी डॉ अनमोल कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के इस दौर में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखना, गर्म कपड़ों का उपयोग करना और ठंडे-गरम से बचाव करना बेहद जरूरी है. साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने की भी अपील की. डॉ कुमार ने बताया कि समय पर इलाज और उचित सावधानी बरतने से खांसी-सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें.

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन