ePaper

Aurangabad News : पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Updated at : 17 Oct 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Aurangabad News: जमा हो रहे दावा-आपत्ति

विज्ञापन

दाउदनगर. पैक्स चुनाव को लेकर दाउदनगर प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी में बढ़ी हुई है. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन होने के साथी पैक्स चुनाव की सरगर्मी में तेज हो गयी है. पिछले दिनों प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मो जफर इमाम द्वारा पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था. इसके बाद मतदाता सूची में मतदाता दावा-आपत्ति जमा करने कार्य चल रहा है. दावा और आपत्ति के लिए 22 अक्तूबर तक आवेदन प्राप्त किया जाना है. दावा-आपत्ति निराकरण के बाद 25 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. दाउदनगर प्रखंड में 13 पैक्सों में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू होते ही पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गयी है.

कुर्सी बचाने में जुटे पैक्स अध्यक्ष

पैक्स चुनाव में पुराने अध्यक्षों और सदस्यों के अलावा नये चेहरे भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर सक्रिय हो गये हैं. नये चेहरे के चुनावी दंगल में आने से वर्तमान पैक्स अध्यक्षों की मुश्किलें बढ़ने लगी है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वर्तमान पैक्स अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में पुराने मतदाताओं के साथ ही नये सदस्यों का नाम अपनी इच्छानुसार ही जोड़ा है. पैक्स की कुर्सी बचाने के लिए वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुड़ गये हैं, वहीं नये संभावित उम्मीदवार भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन होने के बाद पंचायतों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कई पंचायतों से कई किसानों का नाम अस्वीकृत होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है. ऐसी कई शिकायतें संबंधित पदाधिकारी तक भी पहुंची हैं. हांलाकि, दावा-आपत्ति के लिए तिथि निर्धारित है. प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यालय अवधि में पहुंचकर दावा-आपत्ति जमा करना है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दावा आपत्ति प्राप्त कर रहे हैं. गुरुवार की दोपहर तक लगभग 30 दावा-आपत्ति प्राप्त हो चुके थे. सूत्रों से पता चला कि दावा आपत्ति में अधिकांश मामले नये नाम जोड़ने से संबंधित पहुंच रहे हैं. कुछ आवेदन नाम शुद्ध करने के लिए तो एकाध आवेदन सह सदस्य से पूर्ण सदस्य में करने पहुंचे है.

कर सकते हैं दावा-आपत्ति जमा

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मो जफर इमाम ने बताया कि 22 अक्तूबर तक दावा आपत्ति जमा करने की तिथि निर्धारित है. यदि किन्हीं को दावा-आपत्ति है तो प्रपत्र तीन में नाम जोड़ने या हटाने के लिए और प्रपत्र चार में त्रुटि सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय में निर्धारित काउंटर पर दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं. निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति का निराकरण किया जायेगा. 25 अक्तूबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. चुनाव संबंधित सभी काम में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन