Aurangabad News : देवकुंड में शराब के नशे में चालक ने कार खेत में उतारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News:एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पटना जिले का रहने वाला है आरोपित, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

विज्ञापन

गोह. देवकुंड थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक के पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त की गयी है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुलार बिगहा मोड़ के समीप एक कार चालक वाहन से नियंत्रण खोकर कार को खेत में उतार दिया है. सूचना के बाद गश्ती टीम मौके पर पहुंची. वहां जांच के दौरान पाया गया कि कार चालक शराब के नशे में था और इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया. पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से एक बोतल अंग्रेजी शराब जब्त हुई. इसके बाद चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के होलीर बिगहा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र मंटू यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन