ePaper

Aurangabad News : हॉकी इंडिया के महासचिव का हुआ सम्मान

Updated at : 09 Oct 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : हॉकी इंडिया के महासचिव का हुआ सम्मान

Aurangabad News: महासचिव को खेल के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सूर्य मंदिर देव का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के इंडोर स्टेडियम में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह का आगमन होने से खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. उनके आगमन पर विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, खेल शिक्षक, खिलाड़ी व खेल प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया. हॉकी इंडिया के महासचिव बनने पर पहली बार औरंगाबाद शहर में उनका आगमन पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया. महासचिव को खेल के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सूर्य मंदिर देव का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. उसके बाद बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल व कबड्डी खेल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खेल से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं साथ ही यह भी बताया कि आपकी समस्याओं का जल्द बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के पदाधिकारी से बात करके समस्या का निवारण किया जायेगा. भोलानाथ सिंह ने बताया कि बिहार के राजगीर शहर के खेल अकादमी में एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर पहली बार 11 से 20 नवंबर तक एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. भारत ने पिछले साल रांची में इस चैंपियनशिप का खिताब को अपने नाम किया था. इस अवसर पर वॉलीबाल व कुश्ती के पदाधिकारी अमरनाथ सिंह, कुश्ती खिलाड़ी सौरव सिंह, कबड्डी कोच अवधेश कुमार, कराटे कोच मृत्युंजय कुमार, मनीष कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, हरिओम कुमार, रवि रंजन कुमार, अजय कुमार व रवि शंकर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन