Aurangabad News : सोन नद से मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस

विज्ञापन

बारुण. बारुण थाना क्षेत्र के सोननदी से शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि सूचना मिली कि सोन नदी में एक युवक का शव पड़ा है. जब पुलिस दल बल के साथ पहुंची तो पाया गया कि लगभग 35 वर्षीय युवक का शव सोननदी के 44 और 45 पाया के बीच ठीक पुल के नीचे झाड़ी में पड़ा है. हालांकि, बहुत प्रयास करने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी है. बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है. बड़ी बात यह है कि जिस जगह से अज्ञात शव बरामद किया गया, उस जगह को यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि यह क्षेत्र किस थाना क्षेत्र में पड़ता है. बारुण पुलिस व डेहरी पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में शव होने की बात बता रही थी. इस विषय पर घंटो माथापच्ची हुई. आखिरकार घटना क्षेत्र बारुण थाने में पड़ा. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमांकन रेखा नही रहने की समस्या होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन