ePaper

Aurangabad News : जिले की अर्थव्यवस्था को नयी मजबूती देगा औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स

Updated at : 28 Jan 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : जिले की अर्थव्यवस्था को नयी मजबूती देगा औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स

Aurangabad News:मुकेश बने चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, व्यवसायियों में उत्साह

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिले के व्यवसायियों को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का गठन किया गया. शहर के ब्लॉक मोड़ समीप स्थित सम्राट अशोक भवन में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में पदस्थापना सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी अंबरीष राहुल, बिहार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, संगठन उपसमिति के चेयरमैन अजय गुप्ता, नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, राजू गुप्ता एवं पुष्कर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन अनुग्रह मिडिल स्कूल के हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने किया. समारोह में मुकेश गुप्ता लाल को औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, गौरव अकेला को सचिव, संतोष गुप्ता एवं राकेश रंजन को संयुक्त सचिव तथा राकेश रंजन (छोटू) को कोषाध्यक्ष बनाया गया. पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन को जिले के व्यापारिक हितों का मजबूत प्रहरी बताया. अपने संबोधन के क्रम में एसपी अंबरीष राहुल ने कहा कि औरंगाबाद में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का गठन एक सकारात्मक पहल है. संगठन के रहते व्यवसायियों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाना आसान होता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. दिन हो या रात, हर पल सुरक्षा के लिए औरंगाबाद पुलिस तत्पर है. इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाएं, खासकर उन इलाकों में जहां घटनाओं की आशंका रहती है. जेवर व्यवसायियों से उन्होंने आग्रह किया कि बिना उचित कागजात या बिल के पुराने जेवर न खरीदें, कम से कम आधार कार्ड अवश्य लें, ताकि चोरी जैसे मामलों में वे किसी तरह की संलिप्तता से बचे रहें. अन्य वक्ताओं ने भी बारी-बारी कार्यक्रम को संबोधित किया.

हितों की रक्षा करेगा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स : मुकेश

औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद मुकेश गुप्ता उर्फ लाल ने कहा कि चैंबर्स ऑफ कॉमर्स व्यवसायियों की आवाज बनेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा. संगठन का उद्देश्य व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देकर जिले की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाना है. कार्यक्रम में व्यवसायी महावीर जैन, लक्ष्मी गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, वैजनाथ प्रसाद, जवाहर प्रसाद, राजकुमार लहरी, अमित गुप्ता, मरगूब आलम, सुरेंद्र जैन, अवधेश कुमार, सतीश स्नेही, दाउदनगर से आनंद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन