Aurangabad News : चोरी की स्कॉर्पियो से 640 लीटर स्पिरिट बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: 640 लीटर में 1920 लीटर होता शराब का निर्माण

विज्ञापन

औरंगाबाद/देव. देव थाने की पुलिस ने अपराध रोक थाम के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्काॅर्पियो से 640 लीटर स्पिरिट बरामद किया है. इस दौरान पुलिस एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. वैसे यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में एसआई राहुल कुमार, एएसआई विश्वजीत कुमार की टीम ने गुरुवार की रात में वाहन जांच अभियान के दौरान हॉस्पिटल मोड के समीप से की है. उक्त जगह पर झारखंड की ओर से आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेजी से वहां पहुंची और पुलिस को देखकर जैसे ही वापस मुड़ने का प्रयास किया वैसे ही पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर चालक को दबोच लिया. वाहन की तलाशी के दौरान 15 गैलन से 640 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया. पकड़े गये धंधेबाज की पहचान माली थाना के चरण महादेव निवासी इबरार खान के पुत्र मुमताज खान के रूप में हुई है. पूछताछ के क्रम में आरोपित ने पुलिस को बताया कि स्पिरिट की खेप झारखंड से औरंगाबाद लायी जा रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध गाड़ी चोरी व बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने जब्त वाहन व स्पिरिट को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि औरंगाबाद जिले में स्पिरिट की खेप लगातार बरामद हो रही है. चोरी की वाहनों से शराब और स्पिरिट ढोये जा रहे है.एक लीटर स्पिरिट में धंधेबाज तीन लीटर शराब का निर्माण करते है. इस तरह से पकड़े गये स्पिरिट से 1920 लीटर शराब का निर्माण होता. यह भी ज्ञात हो कि कच्चे स्पिरिट की वजह से पूर्व में कई लोग जान भी गंवा चुके है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन