Aurangabad News : बादम से 178 हरा पौधा गांजा जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: अवैध रूप से गांजे की खेती करने मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मदनपुर.
मदनपुर थाने की पुलिस ने बादम गांव से अवैध रूप से गांजे की खेती करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं उसके खेत से 178 हरा पौधा गांजा जब्त किया गया है. जानकारी सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बादाम गांव में अवैध रूप से गांजा का पौधा लगाया गया है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देशन में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए 178 गांजा का हरा पौधा जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति लक्ष्मण सिंह भोक्ता उसी गांव का रहने वाला है. उसके ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में सीओ अकबर हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक कन्हाई सिंह, पीएसआइ सुरेंद्र कुमार, एएसआइ अजय पासवान एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन