औरंगाबाद: वाराणसी में आयोजित पंच सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए जिले के पांच पंचायतों के मुखिया

Author Om Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
वाराणसी पंच सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुए औरंगाबाद जिले के पांच मुखिया

रवाना होते मुखिया | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले के पांच चयनित पंचायतों के मुखिया वाराणसी में आयोजित पंच सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं. यह सम्मेलन विकसित भारत अभियान के तहत ग्रामीण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Aurangabad News: विकसित भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को जागरूक करने और ग्रामीण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में भाग लेने के लिए औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के पांच चयनित पंचायतों के मुखिया वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं. इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर से चयनित चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

चयनित प्रतिनिधियों के नाम

औरंगाबाद जिले के जिन पांच पंचायतों के मुखिया को इस विशेष सम्मेलन के लिए नामित और चयनित किया गया है, उनमें सदर प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया ब्रजमोहन कुमार, बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहां पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, हसपुरा प्रखंड के डिंडिर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार तथा ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के मुखिया उदय नारायण सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री करेंगे संबोधित

औरंगाबाद की दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत गोरडीहां पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी ने रवानगी के समय बताया कि पंचायती राज और ग्रामीण विकास की योजनाओं के सफल जमीनी क्रियान्वयन के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और देश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शित करेंगे.

अनुग्रह नारायण रोड से प्रस्थान

औरंगाबाद जिले के इन चयनित प्रतिनिधियों ने बताया कि सम्मेलन से प्राप्त होने वाले नवीन अनुभवों और प्रशिक्षण का सीधा लाभ उन्हें अपनी-अपनी पंचायतों में योजनाओं के बेहतर, पारदर्शी और त्वरित संचालन में मिलेगा. जानकारी के अनुसार, जिले से चयनित इन पांच मुखियाओं में से चार प्रतिनिधि एक साथ जिले के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से वाराणसी के लिए रवाना हुए. स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन