औरंगाबाद में एएसआई प्रीतेश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह, लोगों ने कार्यकाल को सराहा

Updated:
विज्ञापन

स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मान देते सामाजिक कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : अंबा थाना में तैनात एएसआई प्रीतेश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उनके कार्यकाल और व्यवहार की जमकर सराहना की.

विज्ञापन

Aurangabad News : अंबा थाना में पदस्थापित एएसआई प्रीतेश कुमार के स्थानांतरण पर श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति एवं ब्रह्मर्षि विकास एवं जन कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं. लोगों ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान प्रीतेश कुमार ने पुलिसिंग के साथ आम लोगों से बेहतर समन्वय बनाये रखा, जिसके कारण वे स्थानीय लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सजग और व्यवहार कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में किया याद

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू चौधरी ने की, जबकि संचालन ब्रह्मर्षि विकास एवं जन कल्याण मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने किया. वक्ताओं ने कहा कि प्रीतेश कुमार सजग, व्यवहार कुशल और मिलनसार पुलिस अधिकारी हैं. अंबा थाना में लंबे समय तक सेवा देने के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान में सहयोग किया. वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी का लोगों के बीच बेहतर व्यवहार और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहती है.

'अंबा का स्नेह हमेशा याद रहेगा' : प्रीतेश कुमार

विदाई समारोह में एएसआई प्रीतेश कुमार ने कहा कि अंबा के लोगों से मिले प्रेम और विश्वास को वे हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान कई स्थानों पर सेवा करने का अवसर मिला, लेकिन अंबा में बिताया कार्यकाल उनके लिए विशेष और यादगार रहेगा. यहां के लोगों ने जिस तरह सहयोग और अपनापन दिया, उसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

समारोह के अंत में श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति एवं ब्रह्मर्षि विकास एवं जन कल्याण मंच के सदस्यों ने एएसआई प्रीतेश कुमार को अंगवस्त्र, मोमेंटो और फूल-माला भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी. इस दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम की तस्वीर
कार्यक्रम की तस्वीर

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, अजीत पांडेय, सुधीर सिंह, डब्लू सिंह, एसआई राजा कुमार, एएसआई दीपक कुमार, पारस सिंह, पंकज कुमार, सुमित सुमन, देवनारायण सिंह, गौतम कुमार, रॉकी यादव, सोनू सत्या, विकास सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र मेहता, मुखिया मंजीत यादव, चंदन तिवारी, दीपक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन