तय मार्ग से निकलेगा जुलूस, सोशल मीडिया से सावधान रहने की अपील, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग.

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से सावधान रहने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई.

विज्ञापन

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को अम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल राज ने की. उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाने वाला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है.इस पर्व को सभी लोग मिलजुल कर मनाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में भाईचारा बनाये रखने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें.उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें.यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी.पर्व त्यौहार के दौरान अफवाह फैलाकर

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट पर कार्रवाई

असमाजिक तत्व के लोगो के विरुद्ध सख्ती के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बैठक में पुलिस ने डीजे पर प्रतिबंध और लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की.मौके पर एसआई सुमित सुमन,राजा कुमार समेत हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधि, मस्जिद कमेटी के सदस्य, व्यवसायी और गणमान्य लोग शरीक हुए.सभी ने पुलिस प्रशासन को सहयोग करने और आपसी एकता बनाए रखने का आश्वासन दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन