कामा बिगहा मोड़ पर दुर्घटना, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजन शव को घर लेकर चले गये

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. वैसे मृतक का नाम स्थानीय लोगों द्वारा संजय कुमार पांडेय बताया जा रहा है. हालांकि, मृतक कहा का रहने वाला है और वह कहा जा रहा था इसकी जानकारी किसी को नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कामा बिगहा के समीप दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. वहीं कुछ लड़कियां भी घायल हुई थी, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पता चला कि मृतक के परिजन शव को घर लेकर चले गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक किसी बैंक में जॉब करता था. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना मामले में कोई जानकारी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन