143 पैक्सों को मिली धान खरीद की स्वीकृति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2014 4:16 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : शत-प्रतिशत धान अधिप्राप्ति करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा 143 पैक्सों को धान खरीदने की स्वीकृति दे दी गयी है. साथ ही 47 करो 35 लाख 84 हजार रुपये उपलब्ध भी कराये गये हैं. जानकारी देते हुए जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन पैक्सों द्वारा बकाया राशि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : शत-प्रतिशत धान अधिप्राप्ति करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा 143 पैक्सों को धान खरीदने की स्वीकृति दे दी गयी है. साथ ही 47 करो 35 लाख 84 हजार रुपये उपलब्ध भी कराये गये हैं. जानकारी देते हुए जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन पैक्सों द्वारा बकाया राशि जमा किया गया है, उन्हें धान खरीद की स्वीकृति के साथ-साथ राशि उपलब्ध करायी गयी है. पैक्स द्वारा 12 करो 27 लाख 73 हजार की धान 601 किसानों के बीच से खरीदी गयी है.

उन्होंने बताया कि 29 पैक्स द्वारा पहले के बकाये राशि जमा नहीं की है, जिसके कारण धान खरीदने की अनुमति नहीं दी गयी है. 29 पैक्सों पर दो करो 32 लाख रुपये बकाया है. अध्यक्ष ने कहा है कि जो पैक्स अध्यक्ष समयसीमा के अंदर बकाये राशि जमा नहीं करते हैं. उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समर्थन मूल्य 1560 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदारी किसानों से करें. किसानों को हाथों-हाथ चेक दें, ताकि परेशानी न हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन