टंडवा से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Published at :04 May 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
टंडवा से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद/नवीनगर : जिले की टंडवा थाना की पुलिस ने एसएसबी के जवानों ने सोमवार को पिछुलिया नावाडीह गांव के पास से भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली शंभु भूइंया को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि लहंग करमा का रहनेवाला नक्सली शंभु भुइंया वेश बदल कर ट्रैक्टर से किसी घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन
औरंगाबाद/नवीनगर : जिले की टंडवा थाना की पुलिस ने एसएसबी के जवानों ने सोमवार को पिछुलिया नावाडीह गांव के पास से भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली शंभु भूइंया को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि लहंग करमा का रहनेवाला नक्सली शंभु भुइंया वेश बदल कर ट्रैक्टर से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था.
गुप्त सूचना पर टंडवा थानाध्यक्ष व एसएसबी के इंस्पेक्टर मुंद्रिका साह ने दल-बल के साथ छापेमारी कर शंभु भूइंया गिरफ्तार किया. शंभु भुइंया को टंडवा थाना पर हमला कर गोलीबारी करने व रामनगर पथ में बम लगाने सहित कई मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी. पूछताछ में शंभु भूइंया ने संगठन के बारे में कई जानकारी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन