कार्डधारियों को नहीं मिल रही मजदूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2014 5:09 AM

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद) : अमझर शरीफ पंचायत में मनरेगा कार्य योजना में राशि उपलब्ध नहीं रहने से पंचायत में विकास कार्य बाधित है. साथ ही पहले किये गये कार्यो में जॉब कार्डधारियों को मजदूरी भी अब तक नहीं मिली है. इसे लेकर जॉब कार्डधारियों ने अमझर शरीफ पंचायत भवन पर अपना आक्रोश जताया. मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी, […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद) : अमझर शरीफ पंचायत में मनरेगा कार्य योजना में राशि उपलब्ध नहीं रहने से पंचायत में विकास कार्य बाधित है. साथ ही पहले किये गये कार्यो में जॉब कार्डधारियों को मजदूरी भी अब तक नहीं मिली है.

इसे लेकर जॉब कार्डधारियों ने अमझर शरीफ पंचायत भवन पर अपना आक्रोश जताया. मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी, रोजगार सेवक सुरेश चौधरी, वार्ड सदस्य संजीत कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि मनरेगा कार्य योजना में राशि की कमी नहीं होगी. बावजूद पंचायत में राशि उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे पहरपुरा गांव में महादलित टोला, अमझर शरीफ में महादलित टोला, बरैलीचक में महादलित टोला में पीसीसी ढलाई का कार्य हुआ हुआ है.

यहां तक कि पंचायत में हरित क्रांति को ले पौधारोपण किया गया, लेकिन पौधों की पटवन के लिए राशि के अभाव में चापाकल भी नहीं लग सका और न ही जॉब कार्डधारियों को मजदूरी मिल सका.

जॉब कार्डधारियों में लगनदेव दास, महेंद्र राम, कृष्णा पासवान, इरफान अंसारी, मिथुन चौधरी, खुशबूद्दीन अंसारी, रबिया खातून, सुरेश राम, शिवपूजन राम, विभा देवी ने कहा कि मनरेगा के कार्ययोजना में काम किये हुए तीन माह हो गये. परंतु, अब तक मजदूरी नहीं मिल रहा है. मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी ने जिलाधिकारी से पंचायत में राशि उपलब्ध कराने की मांग डीएम से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन