नक्सलियों को पकड़ने के लिए हुई छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2013 4:40 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे कांबिंग ऑपरेशन में औरंगाबाद की पुलिस ने बुधवार की पूरी रात चाल्हो जोन में छापेमारी अभियान चलाया. लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली चाल्हो जोन में घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे कांबिंग ऑपरेशन में औरंगाबाद की पुलिस ने बुधवार की पूरी रात चाल्हो जोन में छापेमारी अभियान चलाया. लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी.

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली चाल्हो जोन में घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे है. सूचना पर मैं स्वयं कोबरा कमांडेंट टीएन सिंह, एएसपी अभियान राजेश भारती के अलावे कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ के साथ-साथ कासमा, सलैया, मदनपुर के थानाध्यक्षों के साथ छापेमारी की. लेकिन नक्सली नहीं मिले. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारीअभियान चलाया जा रहा है.

नक्सलियों के मंसूबे को कुचलने के लिए पुलिस तत्पर है. नवीनगर में हुई बम विस्फोट की घटना के बाद पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है. अब तक आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन