बारुण में मिनी गन फैक्टरी का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद/बारुण : औरंगाबाद पुलिस ने बारुण के समीप सोन नदी में चल रही एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. बुधवार को हुई छापेमारी में पुलिस ने काफी संख्या में हथियार बरामद किये. कार्रवाई में तीन लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. पुलिस के वरीय पदाधिकारी इसकी पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार, सोन […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/बारुण : औरंगाबाद पुलिस ने बारुण के समीप सोन नदी में चल रही एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. बुधवार को हुई छापेमारी में पुलिस ने काफी संख्या में हथियार बरामद किये. कार्रवाई में तीन लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. पुलिस के वरीय पदाधिकारी इसकी पुष्टि की है.
मिली जानकारी के अनुसार, सोन नदी में पाया संख्या सात के समीप चलनेवाली मिनी गन फैक्टरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह छापेमारी की. पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी की और फैक्टरी तक पहुंची. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को काफी संख्या में निर्मित व अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया. इसमें तीन हथियार पूर्णतया तैयार और 10-12 हथियार अर्द्धनिर्मित मिले हैं
इस दौरान हथियार बनाने में प्रयुक्त होनेवाले हथौड़ी, छेनी व अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने आशंका जतायी है कि यहां बननेवाले हथियार नक्सलियों व अपराधियों को सप्लाइ की जाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










