लॉर्ड बुद्धा के 46 बच्चों को मिला 10 सीजीपीए

Updated at :29 May 2015 11:07 AM
विज्ञापन
लॉर्ड बुद्धा के 46 बच्चों को मिला 10 सीजीपीए

औरंगाबाद (ग्रामीण). सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के 46 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है. इस परीक्षा में 186 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी विद्यार्थी 10वीं में सफल घोषित हुए. 100 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करने के बाद विद्यालय प्रबंधन भी काफी खुश है. गौरव कुमार सिन्हा, अपूर्वा कृष्णा, […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण). सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के 46 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है. इस परीक्षा में 186 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी विद्यार्थी 10वीं में सफल घोषित हुए. 100 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करने के बाद विद्यालय प्रबंधन भी काफी खुश है.

गौरव कुमार सिन्हा, अपूर्वा कृष्णा, सोनम कुमारी, अमन कुमार, संदीप कुमार, मो आमिर, गुलशन कुमार व नारायण कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के निदेशक धनंजय कुमार सिन्हा व अन्य शिक्षकों के साथ अपने माता-पिता व परिजनों को दिया है.

इन बच्चों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन का सिर हमेशा ऊंचा रहेंगे. सफलता प्राप्त करनेवाले बच्चों ने आइएएस व इंजीनियरिंग के साथ अन्य क्षेत्रों में जाकर देश सेवा करने की इच्छा जाहिर की. विद्यालय के निदेशक ने कहा कि 186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 46 ने 10 सीजीपीए व 15 बच्चों ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया. सभी बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं. निदेशक ने यह भी कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने जो मेहनत किया है उसका परिणाम सामने है. प्रशासक सुनील कुमार ने बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन