खराब सोलर लाइटों की नहीं हुई मरम्मत

Updated at :04 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
खराब सोलर लाइटों की नहीं हुई मरम्मत

दाउदनगर (औरंगाबाद)सोलर लाइट खराब हो जाने से लोगों को रात में काफी परेशानी हो रही है. सुतहटी गली निवासी राजीव कुमार ने बताया कि यश एकेडमी के पास व मेरे घर के साथ लाइट लगाये गये थे. दोनों सोलर लाइट खराब हो गये हैं. इससे रात में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. राजीव […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद)सोलर लाइट खराब हो जाने से लोगों को रात में काफी परेशानी हो रही है. सुतहटी गली निवासी राजीव कुमार ने बताया कि यश एकेडमी के पास व मेरे घर के साथ लाइट लगाये गये थे. दोनों सोलर लाइट खराब हो गये हैं. इससे रात में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. राजीव कुमार ने बताया कि निजी रुपये से बिजली की पोल में बल्ब लगाये हैं. बिजली रहने पर हमेशा बल्ब जलते रहते हैं. पर, बिजली नहीं रहने पर गली में अंधेरा छाया रहता है. सोलर लाइट से बिजली नहीं रहने के बावजूद भी लाइट जलते रहता था. पर, यह अब खराब हो गया है. इसके लिए कई बार नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर, इसका कोई परिणाम नहीं निकला. हालात यह हो गयी है कि लाइन रहने पर ही रात में चल पाना संभव हो पाता है. अगर सोलर लाइट की मरम्मत कर दी जाये तो स्थानीय निवासियों को इसका काफी फायदा हो जायेगा. यह सोलर लाइट अभी दिखावे की वस्तु बन कर रह गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन