बच्चों की हत्या पर बच्चों के निकल आये आंसू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (ग्रामीण) शहर के प्रतिष्ठित शिक्षक संस्थान हॉली क्रॉस एकेडमी में पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शोकसभा का आयोजन किया गया. सैकड़ों विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दो मिनट कर मौन रख मारे गये स्कूली बच्चों के प्रति शोक जताया. इस क्रम में कई बच्चों के आंखों में आंसू भी निकल आये. छात्र कुणाल […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) शहर के प्रतिष्ठित शिक्षक संस्थान हॉली क्रॉस एकेडमी में पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शोकसभा का आयोजन किया गया. सैकड़ों विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दो मिनट कर मौन रख मारे गये स्कूली बच्चों के प्रति शोक जताया. इस क्रम में कई बच्चों के आंखों में आंसू भी निकल आये. छात्र कुणाल कुमार, सोनू कुमार, गौरव कुमार, रवि कुमार, छात्रा मधु कुमारी, मनीषा कुमारी व स्वीटी कुमारी ने कहा कि पाकिस्तान में बच्चों पर अत्याधुनिक हथियारों से हमला मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना है. दशहतगर्दो क ी न कोई जात होती है और न जमात. अब आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय है. आखिर कब तक हम आतंक का सामना करते रहेंगे. विद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाये, वह कम है. जिन लोगों ने अपने बच्चों को खो दिया,उन्हें आखिर पाकिस्तान सरकार क्या मदद करेगी. भारत व पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर साथ होकर लड़ना होगा. विद्यालय के प्रशासन जय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, रामप्रवेश मिश्र, मंजित कुमार मिश्र, सर्वेस पांडेय, पूजा सिंह, राकेश कुमार ने भी घटना पर शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










